ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

०5वें और ०6वें वेतनमान के सरकारी कर्मियों एवं पेंशनर्स को राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी!

By Shubh Bhaskar · 04 Jun 2026 · 22 views
०5वें और ०6वें वेतनमान के सरकारी कर्मियों एवं पेंशनर्स को राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राज्य सरकार ने ०5वें एवं ०6वें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की घोषणा की है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर संशोधित दरों को लागू करने की जानकारी दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, छठे वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत कर दिया गया है।
सरकार के इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई महंगाई भत्ता दरों का लाभ नियमानुसार निर्धारित तिथि से देय होगा। वित्त विभाग के आदेश के बाद संबंधित विभागों में संशोधित दरों के अनुसार भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे महंगाई के दौर में राहत प्रदान करने वाला कदम बताया है। नई दरों के लागू होने से कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय में वृद्धि होगी तथा उन्हें दैनिक खर्चों का सामना करने में कुछ राहत मिलेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube