ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी में भोगिशेली परिक्रमा उमड़ा आस्था का सैलाब।

By Shubh Bhaskar · 05 Jun 2026 · 79 views
पीपाड़ सिटी में भोगिशेली परिक्रमा उमड़ा आस्था का सैलाब।

जसपाली में हुआ पहला रात्रि पड़ाव,कल मोगरिया हनुमान मंदिर में होगा दूसरा रात्रि पड़ाव


​पीपाड़ सिटी। पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में शहर में शुक्रवार से तीन दिवसीय भव्य भोगीशैल परिक्रमा की शुरुआत हो गई है। इस आस्था यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह है। सुबह से ही सैकड़ो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
​आयोजक समिति ने बताया कि संत हीरामणि ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पुनीत कार्य में सपरिवार बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और पुण्य का भागी बनने का आह्वान किया था जिससे प्रेरित होकर आज बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए हैं।​आयोजन समिति के अध्यक्ष अनोप सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ सुबह ठीक 6:00 बजे प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ। उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया जहां से श्रद्धालु जयकारों के साथ आगे बढ़े।​परिक्रमा यात्रा ​जलदाय विभाग,​पुलिस थाना,​रामपोलआश्रम,
​मामा नाडा ,और जालखा होते हुए रात्रि विश्राम जसपाली में किया, जहाँ श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था की गई है।​इस विशाल धार्मिक आयोजन को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कमेटियां बनाकर विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद है। भोजन, पानी, चिकित्सा और आवास व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें मुस्तैद की गई हैं ताकि भीषण गर्मी और धूप में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।कल आगे की यात्रा में रात्रि भोजन की व्यवस्था माहेश्वरी समाज पीपाड द्वारा की गई है।यात्रा का विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube