आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन
By Shubh Bhaskar ·
04 Jun 2026 ·
82 views
आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन
पीपाड सिटी।निकटतम नानंन गांव में चल रही आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को समापन हुआ। कथा वाचक अशोक महाराज ने व्यासपीठ पर विराजमान होकर भागवत कथा का श्रवण कराया। श्रीमद्भागवत कथा में विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए गए। साथ ही भजनों की प्रस्तुति से भक्तगण आत्मविभोर होकर झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान भजन गायकों ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। इस कथा में बड़ी संख्या मेंमहिला-पुरूषों भक्तों ने आनंद उठाया। आयोजक समिति के ललित कोठारी ने बताया कि अंतिम दिन गुरुवार को 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे वहा मौजूद ग्रामीणों ने आहुतियां दी साथ ही हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन आयोजकों द्वारा किया गया। अंत मे गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया।इस आयोजन में राजूराम,बालाराम, हरिराम,खिवसिंह, ऊँकार सिंह,प्रतापराम,धर्मा राम,विनोद सेन श्याम भुण्डानिया,गुदडराम,घनश्याम सेन,भानाराम,अशोक ने सहयोग किया।