ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री आज देंगे तुलसीपुर और गैसड़ी को विकास परियोजनाओं की सौगात

By Shubh Bhaskar · 04 Jun 2026 · 62 views
मुख्यमंत्री आज देंगे तुलसीपुर और गैसड़ी को विकास परियोजनाओं की सौगात

मधुपुर–चमरगोझिया मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास

आयुक्त, आईजी, डीएम व सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। जनपद के तुलसीपुर एवं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की नई सौगात लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री 05 जून 2026 को तहसील तुलसीपुर अंतर्गत मधुपुर–चमरगोझिया मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गाशक्ति नागपाल, आईजी देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन तथा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, मंच निर्माण तथा आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि इन विकास परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube