ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सपा के आंतरिक सर्वे में नाम आने के बाद हसीब खान की बढ़ी सक्रियता, कार्यकर्ताओं में उत्साह

By Shubh Bhaskar · 04 Jun 2026 · 13 views
सपा के आंतरिक सर्वे में नाम आने के बाद हसीब खान की बढ़ी सक्रियता, कार्यकर्ताओं में उत्साह


एसपी से शिष्टाचार भेंट, प्रस्तावक एजाज मलिक से की राजनीतिक चर्चा; क्षेत्र में तेज किया जनसंपर्क अभियान

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर तहसील उतरौला में समाजवादी पार्टी के हाल ही में हुए आंतरिक सर्वे में उतरौला विधानसभा क्षेत्र से हसीब खान का नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी उनकी सक्रियता और जनाधार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सर्वे में नाम आने के बाद हसीब खान ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को और गति देते हुए बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रस्तावक रहे एजाज मलिक से मुलाकात कर आगामी राजनीतिक रणनीतियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार हसीब खान लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। वे विभिन्न गांवों और कस्बों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के प्रयासों में लगे हुए हैं। इसी क्रम में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का सिलसिला भी लगातार जारी है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि हसीब खान की बढ़ती सक्रियता से समाजवादी पार्टी को क्षेत्र में नई मजबूती मिल रही है। वहीं राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।
हसीब खान ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube