ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीपाड़ न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधारोपण

By Shubh Bhaskar · 05 Jun 2026 · 38 views
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीपाड़ न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधारोपण


​पीपाड़ शहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति पीपाड़ शहर के तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।​कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष इन्साफ खान तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या शर्मा द्वारा न्यायालय परिसर में पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।​इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री इन्साफ खान ने कहा की पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए साथ ही अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बेहद जरूरी है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण के कारण वृक्षारोपण की आवश्यकता बहुत अधिक बढ़ गई है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए।​इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ बार और बेंच के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अधिवक्तागण उदयसिंह कच्छावाह, संग्राम सिंह चौहान, बक्तावर सिंह जाखड़, अब्दुल सलीम खान, संजय दाधिच, अभिषेक कच्छावाह, आमदीन खान सहित न्यायालय के विभिन्न न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने रोपे गए पौधों की देखभाल और उन्हें जीवित रखने की जिम्मेदारी ली।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube