जल संरक्षण कार्यों का वन मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
By Shubh Bhaskar ·
23 Apr 2026 ·
12 views
जल संरक्षण कार्यों का वन मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर);- अलवर- अलवर वन मंत्री संजय शर्मा ने गुरुवार को नगर निगम, यूआईटी, जल संसाधन एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ जिले में चल रहे जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माचिया कुंड, जरख वाला एनीकट, भूरा सिद्ध एनीकट तथा प्रताप बंध जोहड़ी पर प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान वन मंत्री ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण किए जाएं, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन सभी एनीकटों को मॉडल एनीकट के रूप में विकसित किया जाए, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिले और आमजन को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और मंत्री को कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। वन मंत्री ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की प्राथमिक आवश्यकता बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।