ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए 27 अप्रैल को ज्ञापन सौंपने की अपील।

By Shubh Bhaskar · 23 Apr 2026 · 4 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए 27 अप्रैल को ज्ञापन सौंपने की अपील।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने अपने संकल्प को पूरा करने के लिए देशभर के गौ पुत्रों और कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट होकर प्रयास किए जाएं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्म दास महाराज ने सभी राज्यों के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे 27 अप्रैल 2026 को अपने-अपने क्षेत्रों में ज्ञापन सौंपकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
संगठन की ओर से जानकारी दी गई है कि 23 अप्रैल से आई कार्ड और अथॉरिटी लेटर बनाना अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जो 28 अप्रैल से पुनः शुरू होगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे गौ माता को सम्मान दिलाने के अभियान में पूरी निष्ठा के साथ जुटें।
इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने कहा कि यह आंदोलन गौ माता के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है, जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube