ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़-टहला क्षेत्र में खनन माफिया के सामने विभाग बेबस, कार्यवाही पर उठे सवाल।

By Shubh Bhaskar · 23 Apr 2026 · 5 views
राजगढ़-टहला क्षेत्र में खनन माफिया के सामने विभाग बेबस, कार्यवाही पर उठे सवाल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- टहला क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि खनन माफिया के सामने वन विभाग और खनन विभाग बेबस नजर आ रहे हैं। मामला टहला रेंज का बताया जा रहा है, जहां कार्यवाही की प्रक्रिया पर भी संदेह जताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर को पकड़ने की कार्यवाही की, लेकिन इसके बावजूद मौके पर कोई विधिवत रसीद नहीं काटे जाने की बात सामने आ रही है। इस घटनाक्रम ने विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
बताया जा रहा है कि बल्देवगढ़ वन चौकी पहले से ही विवादों में रही है और इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती गई, तो अवैध खनन पर रोक लगाना मुश्किल होगा।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाती है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube