जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेहपाल सिंह सम्मानित।
By Shubh Bhaskar ·
23 Apr 2026 ·
6 views
जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेहपाल सिंह सम्मानित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ - राजगढ़ श्रीनगर बांदेन में राजस्थान पत्रिका की ओर से जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने हेतु बिल्खा रिसोर्ट में आयोजित “शख्सियत एक सम्मान” कार्यक्रम में जल प्रहरी एवं पत्रिका जन प्रहरी नेहपाल सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संपादक, जिला कलेक्टर एवं जिले की प्रशासनिक टीम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेहपाल सिंह के पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। उल्लेखनीय है कि सिंह पिछले 25 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
नेहपाल सिंह को भारत के प्रसिद्ध जल विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह द्वारा “नदी प्रहरी पुरस्कार” से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा जल शक्ति मंत्रालय द्वारा “जल प्रहरी अवार्ड” तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों में जल संरक्षण विषय पर व्याख्यान देने के लिए भी उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है।
सिंह द्वारा पौधारोपण को बढ़ावा देने, पॉलिथीन के उपयोग को कम करने, खेती में रासायनिक पदार्थों के सीमित उपयोग तथा वनों की कटाई रोकने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही वे स्कूल एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।