ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में विश्व पुस्तक दिवस पर अनूठी पहल, पार्क लाइब्रेरी के लिए 200 पुस्तकों का योगदान।

By Shubh Bhaskar · 23 Apr 2026 · 9 views
अलवर में विश्व पुस्तक दिवस पर अनूठी पहल, पार्क लाइब्रेरी के लिए 200 पुस्तकों का योगदान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर विश्व पुस्तक दिवस (World Book Day) के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई। संघ की ओर से बुद्ध विहार में शुरू होने जा रही अलवर जिले की पहली पार्क लाइब्रेरी के लिए 200 पुस्तकों का योगदान दिया गया है।
संघ के प्रवक्ता राज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के तहत प्रदेश के सात प्रमुख लेखकों की पुस्तकें जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला को भेंट की गईं। इस पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से युवाओं और बच्चों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि पार्क लाइब्रेरी की स्थापना से लोगों को खुले और शांत वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जिससे शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और ज्ञान का विस्तार होगा। यह पहल समाज में बौद्धिक जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube