ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर में अधिशाषी अधिकारी ने किया मुख्य नालों का औचक निरीक्षण अतिक्रमण हटाने के निर्देश

By Shubh Bhaskar · 16 Jun 2026 · 430 views
पीपाड शहर में अधिशाषी अधिकारी ने किया मुख्य नालों का औचक निरीक्षण अतिक्रमण हटाने के निर्देश

​नगर पालिका क्षेत्र में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद

पीपाड शहर ​। आगामी मानसून के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अधिशाषी अधिकारी द्वारा पालिका क्षेत्र में निर्मित बड़े नालों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विजय सर्कल, अम्बेडकर कॉलोनी, पुलिस थाने के पास और गौरवा जाव क्षेत्र में नालों की स्थिति का जायजा लिया।​निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी ने पालिका के सफाई प्रभारियों को तुरंत मौके पर तलब किया। उन्होंने मानसून की पहली बारिश से पूर्व सभी बड़े नालों की विशेष साफ-सफाई व कीचड निकासी का कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए ताकि बारिश के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति पैदा न हो।नालों के निरीक्षण के साथ ही अधिशाषी अधिकारी ने शहर की यातायात व्यवस्था और मुख्य बाजारों का भी जायजा लिया। इस दौरान मुख्य स्थानों पर हाथ-ठेला संचालकों और दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अस्थाई अतिक्रमण पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। अधिशाषी अधिकारी ने प्रभारियों को निर्देश दिए कि सड़कों और फुटपाथों से इन अस्थाई अतिक्रमणों को तुरंत हटाया जाए ताकि आमजन और वाहन चालकों को कोई असुविधा न हो।​निरीक्षण के दौरान पालिका के कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक शिवलाल सैन, सफाई प्रभारी मोतीलाल, विनोद, सोनू, तकनीकी टीम से किशोर वैष्णव, सुल्तान और जयसिंह सहित पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

कालूराम प्रजापति बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कालपी विधानसभा प्रभारी, समर्थकों ने दी बधाई*
पीपाड शहर के एडवोकेट मंसूर अली छीपा को लॉ एंड लीगल सर्विसेज में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube