ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन

By Shubh Bhaskar · 15 Jun 2026 · 29 views
पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन


पीपाड शहर ।तालुका विधिक सेवा समिति पीपाड़ शहर के तत्वावधान में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष इन्साफ खान के निर्देशन में 15 जून से 21 जून तक न्यायालय परिसर पीपाड़ शहर में साप्ताहिक "निःशुल्क योग शिविर" का आज शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अभियोजन अधिकारी हीरालाल कुमावत ने योग प्रशिक्षक की भूमिका अदा करते हुए विभिन्न योग मुद्राओं, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया एवं योग के लाभ से अवगत करवाया। उक्त निःशुल्क योग शिविर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर 21 जून तक आयोजित किया जाएगा जिसमें नियमित रूप से प्रतिदिन प्रात 6 बजे से 7 बजे तक योग प्रशिक्षक द्वारा योगा का अभ्यास करवाया जायेगा। उक्त योग शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय प्रकाश ओझा, बक्तावर सिंह जाखड़, अभिषेक कच्छावाह, धीरज सोनी, दिपक दवे व न्यायिक कर्मचारीगण मांगीलाल बेड़ा, दीक्षित सारस्वत, उर्मिला टाक, मनीषा चौहान, लता चौहान, तालुका सचिव महेन्द्र कुमार, स्थानीय पुलिसकर्मी, होमगार्ड्स इत्यादि मौजूद रहे।

More News

पीपाड शहर में अधिशाषी अधिकारी ने किया मुख्य नालों का औचक निरीक्षण अतिक्रमण हटाने के निर्देश
कालूराम प्रजापति बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कालपी विधानसभा प्रभारी, समर्थकों ने दी बधाई*
पीपाड शहर के एडवोकेट मंसूर अली छीपा को लॉ एंड लीगल सर्विसेज में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube