ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

By Shubh Bhaskar · 15 Jun 2026 · 6 views
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

पीपाड शहर।माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश की जयंती 23 जून को हर्सोउल्लास के साथ मनाई जाएगी । माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सुधीर मूंदड़ा ने बताया कि सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।उसके पश्चात भीषण गर्मी को देखते हुवे सुबह 7:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो माहेश्वरी भवन से पिपली बास, शीतला माता का मंदिर ,भरावो का बास, मुख्य बाजार,मुथो का बास, इलाजी बाजार, कोट गेट, कालाभाटा होते हुवे वापस समाज भवन आकर संपन्न होगी फूलो से सुसजित झांकि आकर्षण का केंद्र होगी । दो दिवसीय महोत्सव में खेलकूद की प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसमें रुमाल रेस, पासिंग बॉल, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता होगी उसके बाद समाज में सर्वाधिक नंबर लाने वाले बालक बालिकाओं का प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। महाआरती करके प्रसाद वितरण किया जाएगा । महोत्सव की तैयारियों में ओमप्रकाश सोमानी,सुरेंद्र भूतड़ा,पपसा जाजू,गोविंद मुथा,युवा मंडल अध्यक्ष गोविंद साबू, महिला मंडल अध्यक्ष विनीता मुथा लगी है।घर घर समाज बन्दूओ को निमंत्रण दिया जा रहा है।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube