ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सम्मान आह्वान अभियान में नारी शक्ति आगे आई, 27 अप्रैल को देशभर में मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस!

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 6 views
गौ सम्मान आह्वान अभियान में नारी शक्ति आगे आई, 27 अप्रैल को देशभर में मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दिल्ली- भारत देशभर में गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण की शुरुआत की गई है। ब्रज धाम के संतों के आह्वान पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने “गौ सम्मान आह्वान अभियान” प्रारंभ किया है, जिसमें हजारों संत, ऋषि-मुनि, पुरुष, महिलाएं और युवा सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 27 अप्रैल को पूरे देश में “गौ सम्मान दिवस” मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत की सभी तहसीलों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अभियान का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान को लेकर ठोस कानून एवं प्रभावी व्यवस्था की मांग करना है।
अभियान में विशेष रूप से नारी शक्ति की भागीदारी उल्लेखनीय बताई जा रही है। संगठन के अनुसार महिलाएं बढ़-चढ़कर मैदान में उतर रही हैं और जनजागरण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वक्ताओं ने समाज से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर गौ माता और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए आगे आएं।
संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रमुख आधार हैं तथा उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने देशवासियों से 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास ने बताया कि घर में जब रोटी बनती है तो सबसे पहले गाय की रोटी बनती है। इसलिए महिलाओं ने कहा कि गाय को गौ माता के नाम से जाना जाता है।और गाय को गौ राष्ट्रमाता का दर्जा जरूर मिलना चाहिए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube