ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 5 views
शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-नगर पालिका शाहपुरा द्वारा आगामी फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले में अस्थाई दुकानें लगाने के इच्छुक व्यापारियों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
नगर पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन फार्म दिनांक 19 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक नगर पालिका कार्यालय में जमा किए जाएंगे। प्रत्येक आवेदन के साथ ₹1000 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
आयुक्त ने बताया कि मेले में दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी तथा दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इससे सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सकेगा।
नगर पालिका ने इच्छुक व्यापारियों से निर्धारित तिथि में आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों सहित फार्म जमा कराने की अपील की है, ताकि मेले की व्यवस्थाएं समय रहते सुव्यवस्थित रूप से की जा सकें।
फूलडोल मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube