ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रोपा स्कूल में 250 बच्चों को बांटे उन्नी स्वेटर, चेहरे पर बिखरी मुस्कान

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 23 views
रोपा स्कूल में 250 बच्चों को बांटे उन्नी स्वेटर, चेहरे पर बिखरी मुस्कान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

रोपा-महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रोपा में मंगलवार को भामाशाह अशोक दादरवाल ने कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के 250 छात्र-छात्राओं को उन्नी स्वेटर वितरित किए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय परिवार ने उनका माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर स्थानांतरित व्याख्याता तेजपाल सिंह देवेंदा ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए राजस्थान का भूगोल,राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, परंपरा एवं विरासत नामक दो पुस्तकें वितरित की। वहीं, स्थानांतरित व्याख्याता मधुसूदन शर्मा (संस्कृत) ने 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिल्टन पानी की बोतलें प्रोत्साहन के तौर पर दीं।
इस मौके पर सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में कैलाश चंद्र भाट (अध्यापक गणित) ने विद्यालय विकास कोष में ₹15,000 नकद दिए। विद्यालय परिवार ने इन सभी का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।

More News

आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी
अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग भीलवाड़ा देहात की जिला कार्यकारिणी घोषित राकेश उपाध्यक्ष, संजय महासचिव और सूरज सचिव
जयपुर वाईस ऑफ़ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की एक ऑनलाइन मीटिंग वॉइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन के सदस्यों व पदाधिकारी बच्चों के लिए मुक्त शिक्षा तथा परिवार चलाने के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा
हमारी शक्ति हमारा ग्रह* 22 अप्रैल 2026विश्व पृथ्वी दिवस
ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सराहा।
विश्व पृथ्वी दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा का आह्वान — “अब तो जागो इंसान”।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube