ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हमारी शक्ति हमारा ग्रह* 22 अप्रैल 2026विश्व पृथ्वी दिवस

By Shubh Bhaskar · 22 Apr 2026 · 21 views
*हमारी शक्ति हमारा ग्रह*
22 अप्रैल 2026विश्व पृथ्वी दिवस
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पाटन के श्रीमती जमुना देवी पांडे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन के समस्त गाइड्स एवं कब सेक्सन के द्वाराविश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथिअतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारीश्री महेश जी मीणाथे ।प्रधानाचार्य श्री कैलाश चंद्र ने बताया कि वर्तमान समय में हमें पृथ्वी पर उपलब्ध संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए ।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता .श्रीमती सरिता यादव गाइड प्रभारीने बताया किविश्व पृथ्वी दिवसहर वर्ष हमेंएक ठहराव देता है सोचने का 'समझने का और स्वयं से प्रश्न करने का ।22 अप्रैलहमसे पूछता हैकि जिस पृथ्वी ने हमें जन्म दिया पाला पोसा अपने संसाधनों से मानव जीवन को संभव बनाया क्या हम उसके प्रतिउतने ही संवेदनशील और उत्तरदाई हैं ?हम आधुनिकता और उपभोग की चमक में डूबे हुए हैं पृथ्वी अपने भीतर एक गहरा खतरा समेटे हुई है ।यह खतरा अब हमारे सामने वर्तमान का यथार्थ बन चुका है । असमय जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी का बढ़त । हुआ तापमान गांवो के सूख ते हुए खेत पहाड़ों पर बर्फ का पिघलना समुद्री का बढ़ता हुआ जल स्तर इसी परिवर्तन का परिणाम है ।
इन गंभीर परिस्थितियों के समाधान है बसर्तेकि हम अपनी सोच में परिवर्तन लाएं ।सतत विकास एवं संसाधन संरक्षण द्वारा बदलाव ला सकते हैं ।
सरकारी प्रयास व नीतियां सभी प्रभावित होगी जब देश का आम नागरिक इसका हिस्सा बनेगा ।पर्यावरण संरक्षण केवल नीतियों का हिस्सा नहीं बल्कि जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए अतः अभी भी समय है अपने लालच के कदमों को रोक करसही दिशा में बढ़ाने का ।
इस अवसर पर .विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए
-पोस्टर प्रतियोगिता
-मटका पेंटिंग प्रतियोगिता
-परिंडा लगाना
-रैली निकालना
-बेजुबान मछलियों को आ टे की गोलियां खिलाना
-सामुदायिक स्वच्छता
-प्लास्टिक मुक्त पतन
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी नेअपने हाथों सेसभी बालकों को फल वितरित किए ।इस कार्यक्रम
में डॉक्टर ज्ञानचंद गुर्जर श्री महावीर प्रसाद वर्मा श्री शिव कुमार सैनी श्रीमती दीपिका योगी श्री राजपाल यादव श्री विवेक ट्रेलर श्रीमती सरिता यादव ने सहयोग किया ।कार्यक्रम का संचालन कब मास्टरओमप्रकाश ने किया ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube