ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्व पृथ्वी दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा का आह्वान — “अब तो जागो इंसान”।

By Shubh Bhaskar · 22 Apr 2026 · 5 views
विश्व पृथ्वी दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा का आह्वान — “अब तो जागो इंसान”।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ - 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सर्व समाज जागृति संघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “धरती मां की पुकार है — अब तो जागो इंसान” और समय रहते प्रकृति की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है।
*डॉ. शर्मा* ने कहा कि पर्यावरण संतुलन, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए सुझाव दिया कि विद्यालयों में ग्रीन कमेटियों का गठन किया जाए, जो पूरे वर्ष ऊर्जा और पानी की बचत, पुरानी वस्तुओं के पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) तथा जागरूकता कार्यक्रमों जैसे वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन करें।
उन्होंने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत 22 अप्रैल 1970 को हुई थी, जिसका उद्देश्य प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और जैव विविधता के नुकसान जैसे गंभीर मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर जागरूकता और कार्यवाही करना है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और समाज स्तर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और प्रदूषण रोकने के प्रयास किए जाते हैं।
*डॉ. शर्मा* ने चिंता जताते हुए कहा कि आज पृथ्वी प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और वनों की कटाई जैसी समस्याओं से जूझ रही है। समुद्र प्लास्टिक कचरे से भरते जा रहे हैं और जंगल तेजी से समाप्त हो रहे हैं, जो मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा है।
उन्होंने कहा कि पृथ्वी को किसी बड़े नेता या वैज्ञानिक की नहीं, बल्कि आम नागरिकों की छोटी-छोटी सकारात्मक पहल की आवश्यकता है। पेड़ लगाना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, पानी और ऊर्जा की बचत करना जैसे सरल कदम ही धरती को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
वर्ष 2026 की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के प्रति जागरूक करता है। आज 192 से अधिक देशों के लोग एकजुट होकर पृथ्वी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube