ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नीलकंठ महादेव मंदिर,हीरा नगर में द्वितीय तुलसी शोभायात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन।

By Shubh Bhaskar · 19 Dec 2025 · 42 views
नीलकंठ महादेव मंदिर,हीरा नगर में द्वितीय तुलसी शोभायात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी चौमु शहर में सर्व समाज जागृति संघ और बृजवासी गौ रक्षक सेना के बैनर तले 25 दिसंबर को तुलसी दिवस पर विशाल तुलसी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा ने नीलकंठ महादेव मंदिर, हीरा नगर में द्वितीय तुलसी शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन करते हुए सभी देशवासियों से निवेदन किया है कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाएं। साथ ही गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए लोगों को जागरूक करे। डॉक्टर सुरेशचंद शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर को सर्व समाज जागृति संघ और बृजवासी गौ रक्षक सेना के बैनर तले 25 दिसंबर को तुलसी दिवस पर विशाल तुलसी शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक डॉ सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि सर्व समाज जागृति संघ व गौ भक्त नारे लगाते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे एवं महिलाएं तुलसी के गमले लेकर श्याम मंदिर चोमू शहर से सुबह 11:00 बजे बैंड बाजे के साथ धोली मंडी होते हुए राज विलास गार्डन पहुंचेगी।
इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन मंदिर प्रबंध समिति के संरक्षक राम प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, महामंत्री हरि नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष अजीत पारीक, उपाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी,पंडित मुकेश शर्मा एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा ने राजस्थान सर्व समाज के प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को व्हाट्सएप द्वारा यह जानकारी दी।

More News

आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी
अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग भीलवाड़ा देहात की जिला कार्यकारिणी घोषित राकेश उपाध्यक्ष, संजय महासचिव और सूरज सचिव
जयपुर वाईस ऑफ़ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की एक ऑनलाइन मीटिंग वॉइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन के सदस्यों व पदाधिकारी बच्चों के लिए मुक्त शिक्षा तथा परिवार चलाने के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा
हमारी शक्ति हमारा ग्रह* 22 अप्रैल 2026विश्व पृथ्वी दिवस
ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सराहा।
विश्व पृथ्वी दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा का आह्वान — “अब तो जागो इंसान”।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube