ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सराहा।

By Shubh Bhaskar · 22 Apr 2026 · 24 views
ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सराहा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को सायं ०6 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा त्रिपाठी के आश्रम गोपालधाम, अंकपात मार्ग (उत्तरामुखी हनुमान मंदिर के सामने) में किया गया। इस अवसर पर खेल, शिक्षा, वैदिक परंपरा, साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मुंशी प्रेमचंद सृजन पीठ के निदेशक मुकेश जोशी रहे। उनके साथ वरिष्ठ अभिभाषक जियालाल शर्मा, संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक यश शर्मा, गोपालधाम आश्रम के संस्थापक दिनेश त्रिपाठी, महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा त्रिपाठी तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र द्विवेदी मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि मुकेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का अत्यंत महत्व है और शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। वहीं प्राध्यापक यश शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परंपरा वेदों, उपनिषदों, पुराणों, आयुर्वेद, योग एवं दर्शन पर आधारित एक समृद्ध और निरंतर प्रवाहित होने वाली वैचारिक धारा है, जो मानव कल्याण और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।
समारोह में शौर्य भारत शर्मा, सुधीर निलेश शर्मा, जानवी निलेश शर्मा, अंश गोपाल शर्मा, अभिलाषा शिरीष दुबे, कार्तिक मयंक श्रोत्रिय, काव्या कपिल पाण्डेय, याज्ञ भावेश शर्मा, दिव्य सुलभ जोशी, नित्या अंशुल आचार्य, सर्वा अंशुल आचार्य, सुश्री अदिति अवस्थी, दर्श भारती एवं हनिश गिरि सहित अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दिनेश रावल, स्वामी दिलमिलाके, शैलेष दुबे, चन्द्रशेखर शर्मा, रामगोपाल शर्मा, रामेश्वर जोशी, अजय आचार्य, दीपक शर्मा, शिरीष दुबे, गोपाल शर्मा, अरुण शर्मा, अरविन्द जोशी, राजकुमार जोशी,भारत शर्मा,अजयप्रकाश मेहता,मयंक श्रोत्रिय,गोपाल त्रिवेदी, राजेन्द्र शर्मा एवं श्रीमती कीर्ति शर्मा, डाक्टर उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, अरविन्द उपाध्याय, त्रिलोक तिवाडी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक बटुकों द्वारा मंगलाचरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजना शुक्ला ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन समिति संयोजक शैलेष दुबे ने व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube