ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर कृषि उपज मंडी में सरकारी खरीद केंद्र पर अव्यवस्था, किसान दिनभर रहे परेशान।

By Shubh Bhaskar · 23 Apr 2026 · 5 views
अलवर कृषि उपज मंडी में सरकारी खरीद केंद्र पर अव्यवस्था, किसान दिनभर रहे परेशान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर कृषि उपज मंडी परिसर में भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा संचालित सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर मंगलवार को अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। अपनी उपज बेचने पहुंचे किसान सुबह ०8 बजे से ही मंडी में डटे रहे, लेकिन खरीद केंद्र पर खाली कट्टों की कमी के चलते प्रक्रिया बाधित रही, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
तेज गर्मी के बीच किसानों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का भी सामना करना पड़ा। मंडी परिसर में न तो पीने के ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था थी और न ही बैठने या छाया की कोई समुचित सुविधा उपलब्ध थी। हालात ऐसे रहे कि किसानों को मजबूरी में मंडी की प्याऊ पर जाकर गर्म पानी पीकर प्यास बुझानी पड़ी।
किसानों ने बताया कि जब उन्होंने कलेवा के दौरान छाछ और प्याज की मांग की तो उन्हें यह सुविधा भी नहीं मिल सकी। किसानों का कहना है कि सरकार जहां एक ओर किसानों को सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं जमीनी स्तर पर हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं।
किसानों ने मंडी समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उनके दर्द को कौन समझेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी समिति सुविधा देने के नाम पर पूरी तरह मौन बनी हुई है, जिससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube