ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृभको द्वारा पालपुर GSS पर “पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी” का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 23 Apr 2026 · 4 views
कृभको द्वारा पालपुर GSS पर “पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी” का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले की कोटकासिम तहसील के गांव पालपुर में ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) में कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा “पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्कूल व्याख्याता काशीराम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सहायक कृषि अधिकारी महेश कुमार, कृषि सुपरवाइजर शक्ति सिंह, पालपुर GSS अध्यक्ष हुकुम सिंह, पूर्व चेयरमैन महेंद्र, गुनसर GSS अध्यक्ष दीपक, व्यवस्थापक सुभाष सहित चेराम, हरपाल, महीपाल, वेदप्रकाश, होप सिंह, लक्ष्मण सिंह, ओमप्रकाश एवं जगदीप मौजूद रहे। कृभको की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी सुनील यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
संगोष्ठी के दौरान “पीएम प्रणाम योजना” के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसमें उर्वरकों के संतुलित उपयोग, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन (INM) तथा रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। टिकाऊ खेती, आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों तथा मृदा परीक्षण के महत्व पर भी विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में करीब 60 किसानों ने भाग लिया और कृभको के उर्वरक उत्पादों के सही उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। अंत में किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा सभी उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

More News

भिवाड़ी में बाईपास रैम्प हटाने पर उठा विवाद, जनप्रतिनिधियों पर जनता की अनदेखी के आरोप।
अलवर कृषि उपज मंडी में सरकारी खरीद केंद्र पर अव्यवस्था, किसान दिनभर रहे परेशान।
अलवर कृषि उपज मंडी में सरकारी खरीद केंद्र पर अव्यवस्था, किसान दिनभर रहे परेशान।
आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी
अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग भीलवाड़ा देहात की जिला कार्यकारिणी घोषित राकेश उपाध्यक्ष, संजय महासचिव और सूरज सचिव
जयपुर वाईस ऑफ़ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की एक ऑनलाइन मीटिंग वॉइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन के सदस्यों व पदाधिकारी बच्चों के लिए मुक्त शिक्षा तथा परिवार चलाने के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube