ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय संस्कृत विद्यालय चोढा में बालिकाओं को साइकिल वितरण

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 64 views
राजकीय संस्कृत विद्यालय चोढा में बालिकाओं को साइकिल वितरण

​पीपाड शहर।उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम चोढा में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत कक्षा 9 की छात्राओं को सात नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और अब उनके लिए स्कूल की राह और भी आसान हो जाएगी।संस्था प्रधान राजेंद्र छीपा ने बालिकाओं को साइकिलें प्रदान करते हुए कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को आवागमन में सुगमता प्रदान करना है, ताकि उनकी पढ़ाई में दूरी बाधा न बने। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अभिभावकों और विद्यार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसडीएमसी सदस्य ठाकुर गजेंद्र सिंह एवं ओमाराम गोदारा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बालिकाओं को नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया।​इस मौके पर विद्यालय स्टाफ से बाबूलाल, महेंद्र अलवरिया, डोली प्रजापत और खालिदा तबस्सुम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More News

आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी
अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग भीलवाड़ा देहात की जिला कार्यकारिणी घोषित राकेश उपाध्यक्ष, संजय महासचिव और सूरज सचिव
जयपुर वाईस ऑफ़ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की एक ऑनलाइन मीटिंग वॉइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन के सदस्यों व पदाधिकारी बच्चों के लिए मुक्त शिक्षा तथा परिवार चलाने के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा
हमारी शक्ति हमारा ग्रह* 22 अप्रैल 2026विश्व पृथ्वी दिवस
ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सराहा।
विश्व पृथ्वी दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा का आह्वान — “अब तो जागो इंसान”।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube