ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी में श्री श्याम मंदिर के भूमि पूजन एवं नींव मुहूर्त का भव्य आयोजन 7 फरवरी को।

By Shubh Bhaskar · 05 Feb 2026 · 114 views
माचाड़ी में श्री श्याम मंदिर के भूमि पूजन एवं नींव मुहूर्त का भव्य आयोजन 7 फरवरी को।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में समस्त श्याम प्रेमियों के लिए हर्ष का विषय है कि बाबा श्याम की असीम कृपा से श्री श्याम मंदिर, माचाड़ी के भूमि पूजन एवं नींव मुहूर्त का पावन आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान शनिवार,०7 फरवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा।
आयोजन स्थल सरस डेयरी के पीछे, धाकड़ बास रोड, माचाड़ी, रैणी निर्धारित किया गया है। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि यह समस्त आयोजन बाबा श्याम की कृपा से ही संभव हो पा रहा है—“करने वाला श्याम, कराने वाले श्याम” की भावना के साथ यह शुभ कार्य संपन्न किया जाएगा।
श्याम प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

More News

आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी
अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग भीलवाड़ा देहात की जिला कार्यकारिणी घोषित राकेश उपाध्यक्ष, संजय महासचिव और सूरज सचिव
जयपुर वाईस ऑफ़ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की एक ऑनलाइन मीटिंग वॉइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन के सदस्यों व पदाधिकारी बच्चों के लिए मुक्त शिक्षा तथा परिवार चलाने के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा
हमारी शक्ति हमारा ग्रह* 22 अप्रैल 2026विश्व पृथ्वी दिवस
ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सराहा।
विश्व पृथ्वी दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा का आह्वान — “अब तो जागो इंसान”।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube