ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अरावली संरक्षण को लेकर पर्यावरण प्रेमियों का प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

By Shubh Bhaskar · 22 Dec 2025 · 161 views
अरावली संरक्षण को लेकर पर्यावरण प्रेमियों का प्रदर्शन, ज्ञापन दिया


पीपाड सिटी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो के पर्यावरण प्रेमियों की तरफ से अरावली पर्वत शृंखला से जुड़े हालिया सरकारी निर्णयों के विरोध में प्रदर्शन किया। पर्यावरण प्रेमियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर लालच हटाओ, अरावली बचाओ, अरावली फटी तो जीवन की डोर कटी और अरावली बचेगी तो जीवन बचेगा जैसे नारे लगाए। पर्यावरण प्रेमी दिनेश टाक ने कहा कि अरावली न केवल राजस्थान बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए जीवनरेखा के समान है।यह जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया, जिसमें अरावली को राष्ट्रीय प्राकृतिक विरासत के रूप में मान्यता देने, खनन गतिविधियों पर नियंत्रण और दीर्घकालीन संरक्षण नीति लागू करने की मांग की गई। इस दौरान पार्षद पीयूष शर्मा,रामकिशोर कच्छवाह,सत्यनारायण हिन्दू,पर्यावरण प्रेमी दिनेश टाक, माही टाक ,अजय सिंह टाक ,सुरेंद्र टाक , अशोक टेलर ,किशोर कच्छावाह, संजय सेन, कल्याण कच्छावाह, कल्याणराम टाक, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

More News

आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी
अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग भीलवाड़ा देहात की जिला कार्यकारिणी घोषित राकेश उपाध्यक्ष, संजय महासचिव और सूरज सचिव
जयपुर वाईस ऑफ़ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की एक ऑनलाइन मीटिंग वॉइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन के सदस्यों व पदाधिकारी बच्चों के लिए मुक्त शिक्षा तथा परिवार चलाने के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा
हमारी शक्ति हमारा ग्रह* 22 अप्रैल 2026विश्व पृथ्वी दिवस
ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सराहा।
विश्व पृथ्वी दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा का आह्वान — “अब तो जागो इंसान”।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube