ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अरनिया घोड़ा में विकास कार्यों का शिलान्यास, डीएमएफटी योजना से मिलेगी नई गति

By Shubh Bhaskar · 23 Apr 2026 · 6 views
अरनिया घोड़ा में विकास कार्यों का शिलान्यास, डीएमएफटी योजना से मिलेगी नई गति

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-ग्राम पंचायत अरनिया घोड़ा में आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) योजना के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न जनहितकारी कार्यों का विधिवत शिलान्यास शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं—सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा गांव के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस दौरान दो प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें देवनारायण मंदिर, अरनिया घोड़ा तक संपर्क सड़क के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सरदारपुरा में 2 कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए 20.26 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत के नागरिकों द्वारा दिए गए स्नेह, मान एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र बोहरा, शंकर गुर्जर भोजपुर, जीवराज गुर्जर, पंकज सुगंधी, दया शंकर गुर्जर, भेरू गाडरी, प्रहलाद गाडरी, करण बैरवा, बालू कुमावत, गोपाल गाडरी, राजू गाडरी, महावीर भोपा, लोकेश धाभाई सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube