ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महिला शौचालय में झांकने पर होटल संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 12 views
महिला शौचालय में झांकने पर होटल संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर आबू रोड पर स्थित आशीर्वाद गेस्ट हाउस होटल के महिला शौचालय में जेंट्स टॉयलेट के वेंटीलेटर से एक आदमी जिसका नाम कूप सिंह है उसके द्वारा झाँकने की गंभीर घटना संबंधी शिकायत

मैं अपने परिवार के साथ जोधपुर से अहमदाबाद की यात्रा कर रही थी। रास्ते में हम आबू रोड स्थित आर्शीवाद गेस्ट हाउस के बाहर बने सार्वजनिक शौचालय पर रुके।

मैं जब महिलाओं के शौचालय में गई, तो देखा कि वहाँ उचित दरवाजे नहीं लगे थे तथा वेंटिलेटर सीधे पुरुषों के शौचालय की ओर खुलता था। शौचालय के अंदर होने के दौरान मैंने देखा कि कूप सिंह नामक व्यक्ति वेंटिलेटर के माध्यम से मुझे देख रहा था। मैंने तुरंत उसे पकड़ने का प्रयास किया, परंतु वह वहाँ से भाग गया।

मैंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। लगभग आधे घंटे बाद आबू रोड पुलिस थाना की पुलिस मौके पर पहुँची। प्रारंभ में आरोपी फरार हो गया था, परंतु पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी देने पर वह वापस आया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

उक्त शौचालय की संरचना असुरक्षित है और उसमें महिलाओं की गोपनीयता के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे इस प्रकार की घटनाएँ संभव हो रही हैं। यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

अतः आपसे निवेदन है कि आरोपी कूप सिंह के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध भी उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ पुनः न हों।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube