अच्छे कार्य के लिए संगठन की पुस्तक भेंट की गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने।
By Shubh Bhaskar ·
18 Feb 2026 ·
8 views
अच्छे कार्य के लिए संगठन की पुस्तक भेंट की गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- लखनऊ- न्यू फरीदपुर, लखनऊ में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मदास महाराज ने संगठन की पुस्तक भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
दिनांक 18 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ ओमप्रकाश विश्वकर्मा के सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री राम देव मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौ माताओं और सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कुमार शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी यादविन्द्र कुमार हिन्दू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रनिया सिंह धाकरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन की गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर करने का संकल्प भी लिया।