ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में जगन्नाथ पुरी के स्वरूप में चारभुजा नाथ के अनूठे श्रृंगार से भक्तों में भक्तिमय जोश

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 8 views
शाहपुरा में जगन्नाथ पुरी के स्वरूप में चारभुजा नाथ के अनूठे श्रृंगार से भक्तों में भक्तिमय जोश

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भक्तों के आग्रह पर चारभुजा नाथ मंदिर के पुजारी चंद्र प्रकाश पाराशर उर्फ चंदू ने ठाकुर जी का आज प्रभु का ऐसा अलौकिक श्रृंगार किया कि मानो जगन्नाथ पुरी के स्वयं जगन्नाथ जी शाहपुरा धरा पर अवतरित होकर दर्शन दे रहे हों। इस दिव्य दर्शन ने प्रभात फेरी को भक्ति के रंग में रंग दिया।सुबह विशेष आरती के दौरान प्रभात फेरी के सभी भक्तजन शामिल हुए और प्रभु दर्शन से आत्मानंदित हो उठे। फेरी में भक्तों ने जबरदस्त जोश के साथ जगन्नाथ से छपरा चारभुजा नाथ का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। शाम को महा आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने उत्सव का आनंद लिया।यह अनूठा श्रृंगार भक्तों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जो चारभुजा नाथ की महिमा को और उजागर करता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube