ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सत्य के साथ खड़ा व्यक्ति ही सनातन धर्म का सच्चा रखवाला : *संत समाज*

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 87 views
सत्य के साथ खड़ा व्यक्ति ही सनातन धर्म का सच्चा रखवाला : *संत समाज*

देशभर में साधु-संतों के अपमान और शंकराचार्य के प्रति कथित भेदभाव को लेकर सनातनी समाज में आक्रोश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दिल्ली- भारत देश में सनातन धर्म के सर्वोच्च प्रतीक चार पीठों के शंकराचार्यों के प्रति हो रहे कथित भेदभाव और अपमान को लेकर संत समाज व सनातनी संगठनों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। संतों का कहना है कि साधु-संतों के बीच विभाजन पैदा कर तथा शंकराचार्य जैसे महान धर्माचार्यों को सार्वजनिक रूप से नीचा दिखाकर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं, जिसे सनातन धर्म का अनुयायी भली-भांति समझ चुका है।
संत समाज का कहना है कि हिंदुओं को आपस में लड़ाने की साजिश और दूसरी ओर देशभक्ति का दिखावा कर जनता को अधिक समय तक भ्रमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सत्ता क्षणिक है, आज है तो कल नहीं रहेगी, लेकिन सनातन धर्म और उसकी परंपराएं शाश्वत हैं। भारत देश के साथ किसी भी प्रकार का छल या धोखा सनातनी हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेगा।
धर्माचार्यों ने देश के समस्त हिंदुओं से आह्वान किया कि वे इस षड्यंत्र को समझें, समय रहते सतर्क हों और सनातन धर्म के अस्तित्व की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े हों। संतों ने कहा कि चारों पीठों के शंकराचार्य सनातन धर्म के सर्वोपरि स्तंभ हैं और उनका अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश और सनातन संस्कृति का अपमान है।
अंत में संत समाज ने एक स्वर में सनातन धर्म की विजय, अखंड भारत और राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराते हुए नारा दिया।
सनातन धर्म की जय हो
भारत अखंड हो
जय भारत
जय जय परशुराम
जय जय श्री राम
हर हर महादेव।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube