ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 1100 दीपकों से होगी महाआरती।

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 75 views
अलवर में परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 1100 दीपकों से होगी महाआरती।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार सायंकाल अलवर शहर में भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विप्र सेना के तत्वावधान में घंटाघर पर 1100 दीपकों से आकर्षक महाआरती एवं विधिवत फरसा पूजन किया जाएगा, जो श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रैनागिरी धाम के पूज्य महंत श्री बालकदास जी महाराज एवं अयोध्या धाम के पूज्य महंत श्री वेदांती गंगादास जी महाराज उपस्थित रहेंगे। वहीं त्रिपोलिया के महंत श्री जितेंद्र खेड़ापति जी भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस आयोजन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष तथा राज ऋषि अभय समाज के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, जिला ओलंपिक संघ अलवर के अध्यक्ष संजीव गौड़, अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश गंगावत एवं पूर्व अध्यक्ष योगेश मिश्रा,परशुराम सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।
विप्र सेना के अध्यक्ष अमित शर्मा (अलवर) ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और संस्कृति के संरक्षण का भी संदेश देता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube