ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

किशनपुरा की महिमा बनीं RAS अधिकारी, एक ही स्कूल से तीन बेटियों का चयन

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 50 views
किशनपुरा की महिमा बनीं RAS अधिकारी,

एक ही स्कूल से तीन बेटियों का चयन

चौमू.किशनपुरा गांव सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किशनपुरा की पूर्व छात्रा महिमा चौधरी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 में 318वीं रैंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे किशनपुरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। महिमा की सफलता ने विद्यालय परिवार के लिए इस अवसर को और खास बना दिया है, क्योंकि वे स्कूल के निदेशक श्रवण सिंह गढ़वाल की पुत्रवधू बनने जा रही हैं। इस दोहरी खुशी के मौके पर गढ़वाल परिवार और विद्यालय प्रबंधन में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के निदेशक श्रवण सिंह गढ़वाल ने महिमा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिमा एक सक्षम प्रशासक बनकर समाज की सेवा करेंगी। उल्लेखनीय है कि इसी सत्र में विद्यालय की दो अन्य छात्राओं पूजा चौधरी (रैंक 484) और प्रियंका गढ़वाल का भी RAS में चयन हुआ है। एक ही संस्थान से तीन छात्राओं का चयन होना विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा और प्रबंधन व स्टाफ ने सभी चयनित छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube