ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सेंट पॉल्स में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 46 views
सेंट पॉल्स में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस सेंट पॉल्स में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि इस वर्ष का कार्यक्रम वंदे मातरम् 150 : विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकिशन चौधरी ,सहायक वन संरक्षक एसीएफ,
राजसमंद और विशिष्ट अतिथि शिव दास वैष्णव , सेवानिवृत उप प्रधानाचार्य, साकरोदा रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपरा अनुसार बैंड की मधुर धुन के साथ इकलाई और पगड़ी पहना कर किया।अतिथियों के साथ विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया और विद्यालय प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
तत्पश्चात अतिथियों ने परेड और बैंड का निरीक्षण किया। नौनिहालों ने देशभक्ति से ओत- प्रोत नृत्य प्रस्तुति, योगा, पिरामिड, पीटी , डम्बल और लेज़ियम , फायर रिंग आदि अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
मुख्य अतिथि श्री श्रीकिशन ने बच्चों को संविधान में प्रदत अधिकारों का उचित प्रयोग करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनकर सभी कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
पुण्या वासु और नींव इनानी ने अपनी ओजस्वी कविता तथा हितिषा हाड़ा और प्रतिष्ठा राठौड़ ने भाषण द्वारा देश की वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए विकसित भारत बनाने के संकल्प को साझा किया।
विशिष्ट अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी इस देश के भविष्य हैं, देश की प्रगति और विकास आपकी जिम्मेदारी है, एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने देश की सेवा करें। मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 - 26 में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि ने इस सत्र के सह शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त वाले सदनों को शील्ड देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के अंत में हेड गर्ल भव्या गोखरू ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube