ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा गौरवान्वित: एवरेस्ट बेस कैंप से लौटे आकाश लोढ़ा का भव्य स्वागत

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 91 views
शाहपुरा गौरवान्वित: एवरेस्ट बेस कैंप से लौटे आकाश लोढ़ा का भव्य स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा नगर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि शाहपुरा के प्रथम युवा पर्वतारोही आकाश लोढ़ा ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुँचकर तिरंगा फहराते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के पश्चात जब वे पहली बार अपने गृह नगर शाहपुरा पहुंचे, तो नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
यह स्वागत कार्यक्रम विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, बालाजी जी की छतरी, शाहपुरा में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आकाश लोढ़ा को मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर, माला अर्पित कर तथा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में इस दौरान विधायक नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, नगर महामंत्री ओम सिंधी, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अतुल त्रिपाठी, आनंद तिवाड़ी, यूनुस ख़ान, आदित्यवर्धन सिंह यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा राणावत, युवा अध्यक्ष अमन पोंड्रिक, सेवादल जिलाउपाध्यक्ष राकेश पांचाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक घुसर, रामप्रसाद धाकड़, अनिल पौंड्रिक नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आकाश लोढ़ा की इस उपलब्धि को शाहपुरा ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।
नगर कांग्रेस कमेटी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आकाश लोढ़ा की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube