शांति निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
By Shubh Bhaskar ·
26 Jan 2026 ·
40 views
शांति निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर गजेन्द्र मालवीय। फलासिया, शांति निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय बिछीवाड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनवर खान तथा विशिष्ट अतिथि अमृत नमाना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य कालू लाल पारगी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं पीटी प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा।
विद्यालय संस्था प्रधान ने बच्चों को संबोधित करते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया तथा बच्चों को तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापक विक्रम लोहार द्वारा किया गया।