ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष तत्वावधान मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया

By Shubh Bhaskar · 25 Jan 2026 · 23 views
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष तत्वावधान मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया दैनिक शुभ भास्कर अमन पाठक उत्तर प्रदेश गाजीपुर पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर के प्रांगण में सोलहवें मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित श्री सुनील कुमार प असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान ने छात्र-छात्राओं के समक्ष लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदान को उपयोगी बताया। इस के साथ ही इस तथ्य से भी अवगत कराया कि सही प्रतिनिधि के चयन हेतु शिक्षित जनता को मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। जन्तु विज्ञान के प्रवक्ता डा. बलवीर सिंह जी ने इस अवसर पर महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता सम्बंधित शपथग्रहण कराया। मतदाता जागरूकता दिवस आयोजन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नीरज कुमार गुप्ता जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के द्वारा यह बताया कि अपने समाज के विकास एवं राष्ट्र के निर्माण हेतु जाति -पाति के भाव से उपर उठकर एवं बिना किसी प्रलोभन में आए हुए ही हमें अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययनरत अठारह वर्ष की आयु सीमा पार कर रहे प्रत्येक विद्यार्थियों को मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया
। आज के इस समस्त कार्यक्रम का संचालन श्री रामरुप प्रवक्ता अंग्रेजी के द्वारा किया गया। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डा साधना मौर्या के कुशल निर्देशन में संचालित इस प्रोग्राम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube