राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर की बैठक सम्पन्न। नवसंवत्सर 2083 धूमधाम से मनाने का निर्णय
By Shubh Bhaskar ·
25 Jan 2026 ·
34 views
राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर की बैठक सम्पन्न।
नवसंवत्सर 2083 धूमधाम से मनाने का निर्णय। राजस्थान पुजारी
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर-
दिनांक 25 जनवरी,2026 रविवार को राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर की एक महत्वपूर्ण बैठक आचार्य राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नवसंवत्सर 2083 को भव्य एवं धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवसंवत्सर के अवसर पर 19 मार्च को दोपहर 12 बजे जगन्नाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर 100 वर्षों से अधिक पुराने मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया जाएगा तथा संतों के अमृत वचन भी श्रद्धालुओं को सुनने को मिलेंगे।
कलश यात्रा में सम्मिलित होने हेतु महिलाओं का पंजीयन 15 फरवरी तक भर्तहरि धाम मंदिर एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर, मनुमार्ग में किया जाएगा।
बैठक में महेश शर्मा,योगानंद शर्मा,कंचन शर्मा,योगेश शर्मा, मोनू पंडित,नागपाल शर्मा, रमाकांत शर्मा,राजेन्द्र शर्मा, रघुवीर स्वामी,देवराज शर्मा, नत्थू लाल शास्त्री,अनिल शर्मा, श्यामलाल पाराशर, त्रिलोक चंद शर्मा,प्रमोद विजय एवं संत भारती संस्था के अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।