ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गोंडा सांसद ब्रजभूषण से मिले राहुल राजावत, जिला पंचायत चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा

By Shubh Bhaskar · 24 Jan 2026 · 42 views
गोंडा सांसद ब्रजभूषण से मिले राहुल राजावत, जिला पंचायत चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा


दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड उरई (जालौन)
ग्राम पंचायत मई से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रबल दावेदार राहुल राजावत ने हाल ही में गोंडा स्थित सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के पैतृक गांव विष्णुहरपुर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राहुल राजावत ने सांसद से आशीर्वाद लिया तथा आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है। राहुल राजावत ग्राम पंचायत मई क्षेत्र में एक मजबूत जनाधार रखने वाले युवा नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता, सामाजिक सहभागिता और जनसमस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने के चलते उन्हें जिला पंचायत सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विष्णुहरपुर में हुई इस भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास, पंचायत स्तर पर लंबित समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। बताया गया कि सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने राहुल राजावत को जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
मुलाकात के बाद राहुल राजावत ने कहा कि सांसद से मिलकर उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग से वे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को नई गति देना चाहते हैं। वहीं स्थानीय समर्थकों में इस मुलाकात के बाद उत्साह देखा गया और इसे राहुल राजावत की राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने वाला कदम बताया जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में जिला पंचायत चुनाव को लेकर गतिविधियां और तेज होंगी तथा ग्राम पंचायत मई सीट पर मुकाबला रोचक रहने की संभावना है। राहुल राजावत की यह मुलाकात चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकती है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube