ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विराट हिंदू सम्मेलन ०1 फरवरी को, आयोजन समिति की बैठक संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 24 Jan 2026 · 25 views
विराट हिंदू सम्मेलन ०1 फरवरी को, आयोजन समिति की बैठक संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर अलवर नगर के विवेकानंद नगर सेक्टर-०4 स्थित अरावली विहार बस्ती क्षेत्र में ०1 फरवरी 2026, रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अरावली विहार हिंदू समाज आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई।
आयोजन समिति के सचिव जितेंद्र मेहंदीरता ने जानकारी देते हुए बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत कार्यक्रमों की श्रृंखला पूर्व से ही प्रारंभ कर दी गई है। 11 जनवरी 2026 को धर्म ध्वज स्थापना की गई थी, जिसके बाद बस्ती क्षेत्र में नियमित रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2026, शनिवार शाम 5:00 बजे मीना मंदिर, विवेकानंद नगर सेक्टर-०4 अलवर से एक भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली विवेकानंद नगर, काला कुआं, जयपुर रोड, ढाई पैड़ी, कटी घाटी होते हुए बस्ती क्षेत्र में पहुंचेगी, जिसका उद्देश्य विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को सहभागी बनने हेतु जागरूक करना है।
०1फरवरी 2026, रविवार सुबह 10:00 बजे मीना मंदिर विवेकानंद नगर सेक्टर-०4 अलवर से विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ होगा, जिसमें 1100 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। यह कलश यात्रा डीजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ प्रारंभ होकर अय्यप्पा मंदिर, कंवल रिसोर्ट, जयपुर रोड अलवर पर संपन्न होगी।
कंवल रिसोर्ट स्थित अय्यप्पा मंदिर परिसर में संत समागम का आयोजन किया जाएगा, जहां संतों के प्रवचन होंगे। प्रवचन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube