खण्डेलवाल धर्मशाला, राजगढ़ में बसंत पंचमी एवं संत सुंदर दास जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
By Shubh Bhaskar ·
23 Jan 2026 ·
33 views
खण्डेलवाल धर्मशाला, राजगढ़ में बसंत पंचमी एवं संत सुंदर दास जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ खण्डेलवाल धर्मशाला में बसंत पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती एवं संत सुंदर दास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुपट्टा अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ बसंत पंचमी एवं संत सुंदर दास जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने खण्डेलवाल समाज की उन्नति एवं प्रगति की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर राजगढ़ विकास मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता सहित हरिओम झालानी, विनायक घामाणी,दीपक माचीवाल,संजय धीया एवं खण्डेलवाल समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।