ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाङी में बसंत पंचमी पर बहुआयामी शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 103 views
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाङी में बसंत पंचमी पर बहुआयामी शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाङी-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाङी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेगा पीटीएम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, कृष्ण भोग कार्यक्रम, राज्य सरकार से प्राप्त निशुल्क साइकिल वितरण तथा निपुण मेले का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधि सरपंच श्रीमती इन्दू देवी एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य केवल राम मीना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का सफल संचालन नरपत सिंह यादव एवं भागचंद वर्मा द्वारा किया गया,जबकि तकनीकी सहयोग दीपक कुमार ने प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube