ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पाल समाज के जिलाध्यक्ष ने वर्षो पुराना विवाद निपटाया दो भाइयों के चल रहे विवाद को खत्म कर जिलाध्यक्ष ने मिलवाया गले

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 35 views
पाल समाज के जिलाध्यक्ष ने वर्षो पुराना विवाद निपटाया

दो भाइयों के चल रहे विवाद को खत्म कर जिलाध्यक्ष ने मिलवाया गले


दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जालौन उरई । शहर कोतवाली के एक गांव निवासी पाल समाज के दो भाइयों का पैसे के लेनदेन को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा था जैसे ही इस वात की खबर पाल समाज के जिलाध्यक्ष को जानकारी हुई तो उन्होंने पैसे का लेनदेन अपना सामने कराकर उन दोनों भाइयों को गले मिलाकर फिर से एक कर दिया है।


बताते चले कि शहर कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी पाल समाज के दो भाई पैसे के लेनदेन को लेकर वर्षो से आपस मे लड़ झगड़ रहे थे । इस बात की सूचना जैसे ही पाल बघेल विकास महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल फौजी को मिली तो वह तत्काल प्रभाव से समाज के कुछ लोगो ले लेकर गए और उन दोनों भाइयों को आमने सामने बिठाकर विवाद की बात पूछी तो पता चला कि पेसो का लेनदेन है । उन्होंने पंचायत बिठाकर एक से कहा कि इस भाई के पैसे दो तो उसने जिलाध्यक्ष श्री फौजी के सामने पैसे रख दिये और कहा कि अध्यक्ष जी आप जैसा निपटा देगे हम दोनों लोग तैयार है । उन्होंने जिस भाई के पैसे निकल रहे थे उसको दे दिए और दोनों भाइयों को गले मिलाकर पाल बघेल विकास महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल फौजी ने कहा कि पैसे के विवाद को लेकर भाइयों का लड़ना अच्छी बात नही है । इस पंचायत में प्रमोद पाल , गोपालजी पाल , हेमन्त धनगर, योगेंद्र पाल राहिया , देवेंद्र पाल सहित एक दर्जन लोग पाल समाज के मौजूद थे ।

इंसेट


पंचायत की फ़ोटो को खींचकर लोग जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की रच रहे है साजिश


उरई । जो दो भाइयों का लेनदेन था उस पंचायत को पाल बघेल विकास महासभा के जिलाध्यक्ष ने निपटाया था जो एक भाई ने जिला अध्यक्ष के समक्ष पैसे रख दिये थे वही पेसो के साथ फोटो किसी ने खिंच ली ओर उस फोटो को बायरल कर जुआ का नाम दिया जा रहा है । इस फोटो बायरल को देख पाल समाज मे आक्रोश है । समाज के जिलाध्यक्ष को बदनाम किया तो पाल समाज के लोगो का कहना है बायरल करने बालो ले विरुद्ध ज्ञापन भी दिया जा सकता है ।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube