ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जनपद जालौन के नए सीएमओ बने डॉ. वीरेंद्र सिंह, कार्यभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश*

By Shubh Bhaskar · 22 Jan 2026 · 280 views
*जनपद जालौन के नए सीएमओ बने डॉ. वीरेंद्र सिंह, कार्यभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश*

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश उरई(जालौन)। जनपद जालौन के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार भिटौरिया को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाकर जनपद अयोध्या भेजा गया है। उनके स्थान सीएमओ कार्यालय में कार्यरत रहे एसीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जनपद जालौन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पद भार औपचारिक रूप से ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी तरह की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
कार्यभार ग्रहण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नए सीएमओ से जनपदवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और पारदर्शिता की नई उम्मीद जगी है।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube