ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन करमपुर अखाड़े में होगा

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 26 views
विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन करमपुर अखाड़े में होगा
दैनिक शुभ भास्कर अमन पाठक उत्तर प्रदेश गाजीपुर सैदपुर :करमपुर स्टेडियम परिसर में स्थित अखाड़े में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर 23 जनवरी को अखिल भारतीय स्व मेंघबरन सिंह ठाकुर तेज़बहादुर सिंह विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित है। आयोजक मंडल के अनिकेत सिंह ने बताया कि देश के कोने कोने से बड़े पहलवान दंगल में शामिल होंगे। कई राष्ट्र स्तरीय पहलवान हमारे संपर्क में हैं, जो दंगल में प्रतिभाग करेंगे। जानकारी दी कि स्व राजबहादुर सिंह को कुश्ती का शौक था। वर्षों पहले से यहां पहलवान दांव पेंच आजमाते हैं। यहां से निकलकर कई पहलवानों ने जनपद का नाम रोशन किया है। इस परम्परा को सदैव निभाया जाएगा और बसंत पंचमी पर बढ़िया दंगल होगा। अदालत यादव, कुश्ती कुछ सिकंदर सोनकर, हॉकी कोच स्वामीनाथ सिंह रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube