बंगाल चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद स्थाई टल सकता है संविधान पर खतरा।
By Shubh Bhaskar ·
20 Dec 2025 ·
25 views
बाबा भीमराव अंबेडकर का संविधान खतरे में,साथ में वोट चोर गद्दी छोड़।
बंगाल चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद स्थाई टल सकता है संविधान पर खतरा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- देश में सम्पन्न गत लोकसभा चुनाव में सेक्युलर नेताओं ने संविधान खतरे में डाल दिया था।कथित संविधान खतरे की संभावना से सेक्युलर पार्टियों या फिर तुष्टिकरण करने वाली पार्टियों को गत लोकसभा चुनाव में कुछ हद तक लाभ भी मिल गया था।नतीजन रामजन्म भूमि अयोध्या में भी भगवा पार्टी को मुंह की खानी पड़ी।इसके अलावा यूपी की अन्य धार्मिक नगरी में भी सेक्युलर पार्टियों को तगड़ी राहत मिली। इसके बाद अन्य विधानसभा चुनाव में भी संविधान खतरे में श्लोगन को व्यापक भुनाया गया। लेकिन सेक्युलर पार्टियों को फिर लाभ नहीं मिल पाया।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब इस स्लोगन का आगामी बंगाल और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अंत हो जाएगा,लेकिन इस स्लोगन के साथ वोट चोर गद्दी छोड़ भी साथ चलेगा।ताज्जुब यह है कि देश के कतिपय अल्पसंख्यक और एक वर्ग की सिर्फ दो उप जातियों में संविधान को लेकर काफी दिखावटी क्रेज होता है। शेष जनता शांत रहकर देश के विकास में योगदान देती है। दरअसल,जिस देश के लोगों को सरकार शौचालय बनाकर दे और सफाई से रहने की सलाह देते देते हांफ चुकी हो।उन कतिपय लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। सही मायने में पड़ोसी देश बंग्लादेश में बंग्लादेश का संविधान तार तार हो चुका है।इसे कह सकते है।संविधान खतरे में पड़ गया है।भारत में लगातार भगवा पार्टी की जीत को संविधान खतरे से जोड़ा जाता है। जबकि हकीकत यह है कि सेक्युलर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वोट कैसे चोरी होती है और संविधान कैसे खतरे में है यह कोई आज तक पुख्ता नहीं बता पाया है।दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर संविधान किसने लिखा,इसको लेकर भी तगड़ी नोंकझोंक चल रही है।इसके भी उम्मीद से अलग परिणाम आने की संभावना बनी हुई है। बहरहाल ,ईवीएम हेंक,चौकीदार चोर, मोदी चायवाला,सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत,सूट बूट वाली सरकार,अडानी सरकार आदि देश की जनता के दिमाग से ओझल होते जा रहे है। वोट चोर गद्दी छोड़ भी समय के साथ .....