ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूरोपीय पर्यटकों ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को दी स्मार्ट टीवी की सौगात

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 131 views
यूरोपीय पर्यटकों ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को दी स्मार्ट टीवी की सौगात

पीपाड सिटी ।निकटतम ​खेजड़ला गांव में स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शिक्षा के आधुनिकिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल देखने को मिली। विद्यालय भ्रमण पर आए एक यूरोपीय पर्यटक दल ने विद्यार्थियों की ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 55 इंच की स्मार्ट एलईडी टीवी भेंट की।​जर्मन दल के विद्यालय पहुँचने पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जयसिंह चारण ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चेनाराम कंस्वा और उप प्रधानाचार्य गजेंद्र गहलोत के मार्गदर्शन में पर्यटकों ने विद्यालय की गतिविधियों का अवलोकन किया। टूरिस्ट गाइड सुमेर सिंह राठौड़ और अमर सिंह राठौड़ ने दल को प्रार्थना सभा, कक्षा शिक्षण और मिड-डे मील जैसी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।​पर्यटकों ने विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और उन्हें नोटबुक, स्लेट और ज्योमेट्री बॉक्स जैसी स्टेशनरी सामग्री वितरित की। सुमेर सिंह सिनेर और अमर सिंह के प्रोत्साहन पर, जर्मन पर्यटकों ने विद्यालय को ₹50,000 की लागत का 55 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी दान किया।यूरोपीय पर्यटक दल ने कहा हमारा उद्देश्य है कि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा का माहौल मिले और वे निजी स्कूलों के समान डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकें।​इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ के चंचल खत्री, भूपेंद्र चौधरी, दिनेश टाक, बुधाराम भाटी, रिंकू चौधरी, गार्गी शर्मा और छतर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने पर्यटकों के इस उदार सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube