ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी में बढ़ती चोरियों से फूटा जन-आक्रोश। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, एसडीओ व थानाधिकारी के माध्यम से SP अलवर के नाम सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 19 Jan 2026 · 149 views
रैणी में बढ़ती चोरियों से फूटा जन-आक्रोश।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, एसडीओ व थानाधिकारी के माध्यम से SP अलवर के नाम सौंपा ज्ञापन।

ज्ञापन में ०5 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं हुई कार्यवाही तो होगा बड़ा आंदोलन।

थानाधिकारी राजपाल सिंह व रैणी एसडीओ ने कार्यवाही का दिया आश्वासन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- रैणी उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बन गया है। बीते कुछ समय से घरों, दुकानों व मंदिरों में हो रही चोरियों तथा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के अभाव से नाराज लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा।
कस्बे के व्यापारी व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में एकत्र होकर रैणी उपखंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जबकि पुलिस की गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद सैकड़ों की संख्या में नागरिक रैणी पुलिस थाने पहुंचे, जहां थानाधिकारी (SHO) राजपाल सिंह को अलवर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कस्बे में बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने तथा पुरानी चोरी के मामलों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आगामी पांच दिनों में पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई गई और अपराधियों को नहीं पकड़ा गया, तो आमजन व व्यापारी वर्ग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोगों ने बताया कि आए दिन घरों व दुकानों के ताले टूट रहे हैं, मंदिरों से दानपात्र चोरी हो रहे हैं तथा बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों में भय व्याप्त है।
इस दौरान आमजन ने अवैध गतिविधियों पर भी कार्यवाही की मांग उठाई। बजरी से भरे ट्रैक्टरों में तेज आवाज में बज रहे डेक स्पीकर बंद कराने, रैणी में सट्टा पूर्णतः बंद कराने, सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही, स्मैक जैसे नशों पर नियंत्रण तथा शराब के ठेकों को रात ०8 बजे के बाद पूर्ण रूप से बंद कराने की मांग रखी गई। लोगों ने स्पष्ट किया कि यदि पांच दिनों में ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
थानाधिकारी राजपाल सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी, संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा चोरी की वारदातों का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा। रैणी एसडीओ ने भी उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube