मनरेगा बचाने सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, शाहपुरा ब्लॉक में दो दिन आंदोलन
By Shubh Bhaskar ·
18 Jan 2026 ·
223 views
मनरेगा बचाने सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, शाहपुरा ब्लॉक में दो दिन आंदोलन
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ जन जागरण अभियान के अंतर्गत शाहपुरा ब्लॉक में मण्डल स्तर पर जन जागरूकता एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत ने बताया कि दिनांक 20 जनवरी को ढिकोला मण्डल, आमली कला मण्डल, बच्चखेड़ा मण्डल एवं फुलिया कला मण्डल में बैठकें आयोजित होंगी। इसी प्रकार दिनांक 21 जनवरी को कोठिया मण्डल, देवरिया मण्डल, बिलिया मण्डल एवं शाहपुरा नगर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने शाहपुरा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं तथा मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाएं।