ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए युवा ब्राह्मण सभा परिवार करेगा निःशुल्क आवास व्यवस्था।

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 20 views
अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए युवा ब्राह्मण सभा परिवार करेगा निःशुल्क आवास व्यवस्था।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए अलवर, मालाखेड़ा एवं राजगढ़ से आने वाले सर्व समाज के अभ्यर्थियों हेतु युवा ब्राह्मण सभा परिवार द्वारा निःशुल्क आवास एवं ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में युवा ब्राह्मण सभा परिवार की बैठक बिजलीघर सर्किल के पास आयोजित हुई।
बैठक में ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि युवा ब्राह्मण सभा परिवार विगत 11 वर्षों से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलवर आने वाले अभ्यर्थियों को निःशुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान करता आ रहा है। इसी क्रम में ब्रज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाली अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों एवं अलवर की तहसीलों से अलवर शहर, मालाखेड़ा एवं राजगढ़ आने वाले सर्व समाज के अभ्यर्थियों के लिए आवास की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है।
अलवर शहर में यह व्यवस्था नरेन्द्र तिवाड़ी आईएएस, रेलवे स्टेशन के पास कुश मार्ग तथा हाईटेक पैरामेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन के पास कुश मार्ग पर की गई है। मालाखेड़ा में श्री परशुराम धर्मशाला एवं पटेल मैरिज गार्डन में तथा राजगढ़ में ब्राह्मण धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है। महिला अभ्यर्थियों के लिए पृथक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सभा के प्रवक्ता शिवचरण कमल एवं रेवती दीक्षित ने बताया कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को आवास खोजने में परेशानी होती है, इसी को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है। मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि सुचारू व्यवस्थाओं के लिए आने से पूर्व दिए गए नंबरों पर पंजीकरण अवश्य करवा लें।
ब्रज फाउंडेशन के हरिओम कटारा एवं सचिन पंडित ने बताया कि इस दौरान एक हेल्पलाइन भी बनाई गई है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कोई भी अभ्यर्थी अपने सेंटर के संबंध में फोन द्वारा सूचना प्राप्त कर सकता है।
ब्राह्मण समाज राजगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं युवा कार्यकर्ता एडवोकेट आर.डी. शर्मा और राहुल पटेल ने बताया कि युवा ब्राह्मण सभा परिवार के तत्वावधान में प्रतिवर्ष अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
निःशुल्क आवास, भोजन एवं परीक्षा स्थल की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर: की व्यवस्था की गई है।
आकाश मिश्रा – 9983564300
डॉ. विनोद शर्मा – 9414771142
एडवोकेट आर.डी. शर्मा – 9829489612
डॉ. नितिन भाल – 9982078064
रेवती दीक्षित – 9549085086
रामबाबू शर्मा – 9928839912
शिवचरण कमल – 9460373439
एडवोकेट राहुल पटेल – 9929331840
राकेश शर्मा – 9828872708
पं. प्रमेंदु मिश्र – 9582585757
इंजीनियर सचिन तिवारी – 7891856266
विशाल शर्मा – 9261553561
हरिओम कटारा – 978588369
नितेश शर्मा – 8619782237
दीपक शर्मा – 779088284
राजेश शर्मा – 9413304086
अभ्यर्थी उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर निःशुल्क आवास एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube